Home » भीलवाड़ा » महाविद्यालय में गुरु वंदन एवं एक शिक्षक एक वृक्ष कार्यक्रम का आयोजन

महाविद्यालय में गुरु वंदन एवं एक शिक्षक एक वृक्ष कार्यक्रम का आयोजन

Oplus_16908288

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय  में मंगलवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) राजस्थान की स्थानीय इकाई के तत्वाधान में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  श्रवण लाल  (विभाग सह कार्यवाह), विशिष्ट अतिथि  शंकर लाल कुमावत (जिला कार्यवाह) रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कन्हैया लाल मीणा द्वारा की गई । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता  श्रवण द्वारा प्राचीन भारतीय समाज में विद्यमान गुरु – शिष्य परम्परा को महर्षि वशिष्ठ, महर्षि सान्दीपनि, समर्थ गुरु रामदास के प्रेरक प्रसंगों से समझाते हुए बताया कि शिष्य ने गुरु के गुरुत्व को पहचान लिया और हृदय से स्वीकार कर लिया तो उसका उत्थान निश्चित है।
विशिष्ट अतिथि  कुमावत ने अपने उद्बोधन में अखंड और विकसित भारत की युवा शक्ति – जेन जी से अपनी सनातन संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया और चरित्र निर्माण पर जोर देते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान को अपने जीवन का लक्ष्य बनाने हेतु प्रेरित किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. मीणा ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में गुरु की महती भूमिका को उजागर करते हुए विद्यार्थियों को चरित्रवान और परिश्रमी बनने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम में  लक्ष्मी लाल चौबे (खण्ड संचालक) द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए।
संकाय सदस्य डॉ सिद्धार्थ कुमार देसाई द्वारा आभार व्यक्त किया गया I कार्यक्रम का संचालन ए.बी.आर.एस. एम. के स्थानीय इकाई सचिव  सुबोध कुमार शर्मा द्वारा किया गया ।
गुरुवंदन कार्यक्रम के पश्चात एक शिक्षक एक वृक्ष कार्यक्रम के तहत अतिथियों एवं संकाय सदस्यों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य  ज्योति रानी,  सीता राम,  शिवराज एवं  ऋतुराज टोंगिया, अमृत लाल जीनगर, भंवर लाल कोली, रघुनाथ शर्मा तथा विद्यार्थी उपस्थित थे ।

Leave a Comment