
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !उपखण्ड सर्किल के कंकोलिया ग्राम पंचायत के लसाडिया गांव के एक व्यक्ति बोरिंग गाड़ी पर काम करता था। 31 जुलाई को अपने गांव के लिए रवाना हुआ था। मगर अब तक उसके गांव नहीं पहुचने से परिवार लोग परेशान हैं,। इसी मामले में को लेकर के बड़ संख्या में लोग थाने पहुंचे। तथा थाना प्रभारी को अपनी पीड़ा सुनाई।
लसाडिया गांव में रहने वाला नारायण पिता अमरचंद गुर्जर (55) झुंझुनु जिले के चिडावा में एक बोरिंग कपंनी पर काम करता था। जो कि शुक्रवार 31 जुलाई को अपने गांव आने के लिए चिडावा से 7.40 बजे रवाना हुआ था। मगर गांव नहीं पहुचने से परिवार वाले काफी परेशान हैं। साथ ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ होने से परिवार वाले काफी चिंतित हैं। वहीं थाना पुलिस नारायण के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई गई। जो उसकी अतिम लोकेशन एच 7 सी स्कीम जयपुर में बताई गई है। साथ 1 अगस्त को प्रात 10.45 स 11.15 बजे तक फोन चालू रहा। मगर इस दौरान परिवार वालो के फोन पर भी बात नहीं हो सकीं। इस दौरान फोन से ट्रांजेक्शन भी होने की बात सामने आई है। इसके बाद से ही फोन भी लगातार बंद आ रहा है। थाना प्रभारी से मुलाकात के दौरान पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल चरण सिसोदिया. पुर्व सरपच सुरेश शर्मा गोपाल गुर्जर हेमराज गुर्जर महादेव गाडरी विनोद व्यास सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
वही नारायण की तलाश में कुछ लोग जयपुर भी गए हैं।
वही थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि यह मामला थाना क्षेत्र का नहीं है।








Users Today : 3