Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के आमली गांव में किशोरी की हत्या में जीजा और सहयोगी गिरफ्तार

बनेड़ा के आमली गांव में किशोरी की हत्या में जीजा और सहयोगी गिरफ्तार

Oplus_16908288

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेडा ! थाना सर्किल के आमली गांव में शुक्रवार को सायं एक किशोरी की खुन शनी लाश मिलने पर मामला हत्या का होने पर जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जहां पर टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए गए। साथ ही पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए।  हत्या के मामले मृतका के जीजा और सहयोगी को गिरफ्तार करते हुए। मामलें का पटाक्षेप किया। वही मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया गया था। जिसका शनिवार दोपहर को महात्मा गांधी चिकित्सालय में पाच सदस्यों के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।
  थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस मामले में  शाहपुरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 31 जुलाई को रात्रि थाने में दर्ज कराई अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री आमली गांव में अपने ममेरी बहन  के पास रह कर मजदुरी कर रही थी। 30 जुलाई की शाम को करीब सात बजे किशोरी ने उसे फोन कर के बताया कि जीजा किशन नाथ उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। जिस पर समझाने के बाद फोन काट दिया। बाद में रात्रि के करीब 11 बजे दिनेश नाथ ने उसे फोन करके बताया कि उसकी पुत्री का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें उसका पांव फ्रैक्चर हो गया है। उसे जल्दी आने को कहा। जिसके बाद वह दिल्ली से रवाना होकर के 31 जुलाई को सायं 5 बजे वह आमली गांव स्थित किशन नाथ के घर पहुंचा। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। एक कमरा खुला हुआ था। अन्दर देखा तो कमरे में पुत्री की लाश पडी हुई है। जिसके सीने एवं पीछे पीठ पर गोली लगीं हुईं हैं। तथा लाश के पास खुन फैला हुआ है। जिस पर मामले की सुचना पुलिस को दी। जिसके तुरंत बाद थाना प्रभारी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। पिता ने अपनी पुत्री  की गुरुवार रात्री मे किशन नाथ पुत्र बाबू उर्फ पप्पू नाथ मीना नाध पत्नी किशन नाथ दिनेश नाथ पुत्र बाबू उर्फ पप्पू नाथ तथा मीना नाथ पत्नी दिनेश नाथ कालबैलिया ने  नाथ की गोली मारकर हत्या करने के बाद मामले को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास किया है पुलिस ने जांच के बाद हत्या के मामले में आरोपी जीजा किशन नाथ कालबैलिया को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या के काम में ली गई दूनाली बंदुक जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। वही हत्या में सहयोग करने के मामले में पुलिस ने दिनेश नाथ को गिरफ्तार किया है।

Leave a Comment