
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा! महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में बाल विवाह उन्मूलन एवं बालिका सशक्तिकरण के तहत जिले में चलाए जा रहे। जन जागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झातंल में बालिकाओं को शपथ दिलाई गई।
विधालय में आयोजित कार्यक्रम में बल्दरखा ग्राम साथीन दुर्गेश कंवर द्वारा छात्राओं को बाल विवाह के बारे में बताते हुए। बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तथा बाल विवाह परिवार तथा समाज के लोगों को बताते हुए। छात्राओं ने बाल विवाह के प्रति समाज में जागरूकता लाने तथा शिक्षा प्राप्त करके आत्मनिर्भर और मजबूत बनने की शपथ ली। तथा गांव में कही भी बाल विवाह होने की सुचना प्रशासन को देने कि शपथ ली गई। इस दौरान विधालय स्टाफ और छात्राए उपस्थित थी।







Users Today : 0