भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा थाना सर्किल के चमनपुरा ग्राम के तालाब के पास ताश के पत्तों पर सट्टा खेलते दो जनों को गिरफ्तार किया है है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हजारों की नकदी बरामद कि है।
थाना पुलिस ने 27 जुलाई को गश्त के दौरान चमनपुरा गांव की और गई। इस तालाब में अंग्रेजी बबूलो की आड़ में ताश के पत्तों पर सट्टा खेलते दो जनों को दबोचा तथा उनके कब्जे से 26 780 रुपये की नकदी बरामद कि है। पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगाते चमनपुरा निवासी राजमल पिता कस्तुर चंद खटीक तथा कमलेश पिता चुन्नी लाल सुवालका को गिरफ्तार करने क साथ ही आरोपियों से एक एच एफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त कि है।








Users Today : 1