


भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर स्थित दांता पायरा चौराहे पर स्थित हनुमान गढ़ी आश्रम पर श्री श्री 1008श्री खड़ेश्वर जी महाराज की असीम अनुकंपा से गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को प्रात 9 बजे से रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ । बुधवार को प्रात : 8.15 बजे हवन व स्वेच्छीक विशाल रक्तदान शिविर तथा प्रातः 10.15 गुरु चरण पादुका पूजन के पश्चात 11.15 बजे छप्पन भोग लगाया जाएगा । इसके पश्चात दोपहर 12.15 बजे से भंडारा शुरू होगा। वहीं सरदारनगर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित दादु द्वारा मे महंत रामदास जी महाराज के सानिध्य में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर 29जुलाई को प्रातः चार बजे से दादु वाणी का पाठ शुरू होगा । इसके पश्चात प्रातः 9 बजे हवन तथा दोपहर एक बजे गुरु चरण पादुका पूजन के पश्चात आरती तथा दोपहर दो बजे से प्रसादी ( भंडारे) का आयोजन शुरू होगा।








Users Today : 1