
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के चमनपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 9 गांव देवपुरा गांव की और जाने वाली खस्ताहाल सडक के कारण राहगीरों के साथ ही पढने जाने वाले बालक बालिकाओं को भी काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। मगर फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि चमनपुरा पंचायत मुख्यालय को देवपुरा गांव से जोडने वाली लगभग दो किलोमीटर सम्पर्क सड़क की हालत इतनी खराब हो रही है कि स्कूल जाने वाले बच्चे भी इतने परेशान हो रहे हैं और आने-जाने वाले आम आदमी को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आए दिन खड्डा में दुर्घटना हो जाती है खड्डो के कारण से सरकारी स्कूल वाले बच्चों की भी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है स्कूल के ऑटो वाले भी मना कर देता है कि आपके गांव की सड़क खराब है इस कारण हम बच्चों को भी नहीं ले जा पायेंगे 2 दिन से बच्चों की छुट्टियां हो रही है। इस खस्ताहाल सडक की हालत पिछले दो साल से अधिक समय से काफी खराब है। यह पंचायत यूआईटी के पैराफेरी एरिया में आने के बाद भी सडक की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस सम्बंध में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मंचों पर जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों को भी सडक की समस्याओं से अवगत कराया गया है। मगर हर बार महज आश्वासन के सिवा उन्हें कुछ भी नहीं मिला है। जिसको लेकर के आमजन मे आक्रोश का माहौल बना हुआ है।






Users Today : 3