Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में विशाल कलश यात्रा का आयोजन हुआ

बनेड़ा में विशाल कलश यात्रा का आयोजन हुआ

Oplus_16908288

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर स्थित दांता पायरा चौराहे पर स्थित हनुमान गढ़ी आश्रम पर श्री श्री 1008श्री खड़ेश्वर जी महाराज की असीम अनुकंपा से गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आगाज बुधवार को विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ।
   22 से 28जुलाई तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर बुधवार को सांय पांच बजे पायरा चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर से डीजे के साथ 251 कलशो की कलश यात्रा शुरू हुई। जो कि मुख्य मार्ग से होते हुए हनुमान गढ़ी आश्रम पहुंच कर के सम्पन्न हुई।
भागवत कथा प्रतिदिन सांय 7 से रात्रि 11बजे श्री मद्भागवत कथा का वाचन आनंद व्यास शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा। वहीं 28 जुलाई को प्रात 9बजे से रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। 29 जुलाई को प्रात: 8.15 बजे हवन तथा प्रातः 10.15 गुरु चरण पादुका पूजन के पश्चात 11.15 बजे छप्पन भोग लगाया जाएगा । इसके पश्चात दोपहर 12.15 बजे से विशाल आम भंडारा शुरू होगा। गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा तैयारियां जोरों से कि जा रही है।

Leave a Comment