
भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा ब्लॉक क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में उपखण्ड अधिकारी और सीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा ।
राजस्थान आंगनबाड़ी युनियन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की स्थाई करने . आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का मानदेय 28000 तथा सहायिका का मानदेय 25000 करने सेवानिवृत्ती पर मिलने वाली राशि दस लाख रूपए करने . सेवानिवृत्ती से पांच साल पहले महिला पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नति दी जाए। सहित अन्य मांगों को युनियन के पदाधिकारियो और राज्य सरकार के बिच विभिन्न दौर की बातचीत के बाद भी राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगे मानने को तैयार नहीं हुई। जिसके बाद युनियन द्वारा एक जुलाई से पुरे प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी और कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया । स आंदोलन की इस कड़ी में 14 जुलाई मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका तहसील के पास इकट्ठा हुई। जहां पर राजस्थान आंगनबाड़ी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष उमा तिवारी उपाध्यक्ष रजिया मंसूरी संगठन मंत्री पिंकी सेन ब्लॉक अध्यक्ष यशोदा जीनगर मिडिया प्रभारी दुर्गा मेघवंशी आदि सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संगठन के पदाधिकारियो ने सभी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से अपने हक के एक होने का आव्हान किया। युनियन के आगामी आदेश तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का निर्णय लिया गया । मिटिंग के पश्चात सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। जहां पर अपनी मांगों को लेकर के उपखंड अधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।इसके बाद नारेबाजी करते हुए पंचायत समिति परिसर में स्थित सीडीपीओ कार्यालय पहुंच कर के सीडीपीओ मिनाक्षी यादव को ज्ञापन सौंपा गया।
राज्य सरकार को सद्बुद्धि के लिए किया भजन कीर्तन – आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं द्वारा उपखंड कार्यालय तथा सीडीपीओ कार्यालय में रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम आदि भजन कीर्तन करते हुए राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने की ईश्वर से प्रार्थना कि।








Users Today : 1