Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के कुंडिया खुर्द में नाहर को अतिक्रमण मुक्त किया

बनेड़ा के कुंडिया खुर्द में नाहर को अतिक्रमण मुक्त किया

Oplus_16908288

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखंड सर्किल के डाबला पटवार सर्किल के कुंडियाखुर्द‌ गांव के पास सरेडी बांध की नहर पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर के 30 साल से बंद कर रखा था।जिसको राजस्व विभाग की टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

तहसीलदार  के द्वारा गठित राजस्व विभाग की टीम द्वारा गुरुवार को कुंडियाखुर्द गांव की सरकारी आराजी नंबर 13 गैर मुमकिन नहर पर गांव  के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा  सरकारी नहर को करीबन 30 वर्षों से अवैध रूप से बंद कर रखा था।  जिसे राजस्व टीम के द्वारा जेसीबी की मदद से नहर का खुलासा करवाया गया । इस कार्यवाही के  दौरान राजस्व विभाग की टीम में  पारस मल लक्षकार (भू अ नि डाबला), पटवारी कान्ता (पटवार हल्का डाबला), पटवारी ललिता मीणा, ओमप्रकाश सुवालका, फूलचंद बलाई , ग्राम पंचायत डाबला के प्रशासक  प्रद्युमन सिंह राठौड़ एवं संबंधित खातेदार, ग्राम वासियों के सहयोग से नहर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

Leave a Comment