
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा) ! बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के कल्याणपुरा गांव से बुधवार प्रातः डिलीवरी केस लेकर अस्पताल जा रही 108 एंबुलेंस में तैनात चिकित्सा कर्मियों की सूझबूझ से एक महिला का चलती गाड़ी में सुरक्षित कराया गया एंबुलेंस में गुंजी किलकारी से परिजनो के चेहरे खिल उठे ! प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजकर 42 मिनट मिनट पर कल्याणपुरा गांव से एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस (नंबर RJ 14 PF 63 13) से अस्पताल ले जाया जा रहा था | इसी दौरान रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा अचानक बेहद तेज हो गई | स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस को रास्ते में रोकना पड़ा |
एंबुलेंस में तैनात EMT ( इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ) रघुवीर प्रसाद और पायलट मुर्शिद खान की सहायता से तत्परता दिखाते हुए उपलब्ध मेडिकल किट की सहायता से गाड़ी के अंदर ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।
चिकित्सकों के अनुसार समय पर और सुरक्षित तरीके से प्रसव होने के कारण मां और नवजात बच्ची दोनों पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ हैं | एंबुलेंस कर्मियों की इस सजकता और त्वरित निर्णय क्षमता की अस्पताल प्रशासन और परिजनों ने सराहना की है |








Users Today : 24