Home » भीलवाड़ा » सरदार नगर के ग्रामीणों ने बजरी माफियों के विरुद्ध ज्ञापन दिया

सरदार नगर के ग्रामीणों ने बजरी माफियों के विरुद्ध ज्ञापन दिया

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के सरदारनगर ग्राम के लोगों ने शुक्रवार को उपखण्ड अघिकारी को ज्ञापन देकर के एक बजरी माफिया द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों में सरपंच पुत्र, उसके परिवार व गांव के निर्दोष युवाओं को फंसाने के विरोध में एवं मामले की सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन।

सरदारनगर ग्राम के लोगों ने उपखण्ड अघिकारी बाबू लाल को सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि गांव के पास स्थित छारूल माताजी के मंदिर परिसर मे ग्राम पंचायत द्वारा जनहित में स्वीकृत निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। इस निर्माण कार्य को बाधित करने के लिए सत्यनारायण तेली ने “अवैध बजरी डालने” का झूठा व फर्जी आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करवाई। जब सरपंच पुत्र मोहन जाट उक्त झूठी शिकायत के संबंध में उलाहना देने तेली के पास गए, तो  तेली व उसके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौच की तथा _”राजनीति में हमारी बहुत ऊंची पहुंच है, तुम्हें झूठे केस में फंसा देंगे”_ जैसी खुली धमकियां दीं।
इसके तुरंत बाद बजरी माफिया से जुड़े तेली समाज की आड़ लेकर सरपंच पुत्र मोहन जाट, उसके परिवार व गांव के अन्य निर्दोष युवाओं के खिलाफ  थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। इस बात से ग्रामीणो मे आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन के दौरान पूर्व उप सरपंच जाकिर मंसूरी, देवी लाल कुमावत,भवर लाल गाडरी,मिठू जाट,शिवा माली,महेंद्र चौधरी,सुरेश जाट, सदाम मंसूरी,देवा लाल कुमावत,नारायण जाट,रामबक्ष कुमावत,गोविन्द माली,कन्हैया माली,लादू गाडरी,कमल गोस्वामी, सहित अन्य जने उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?