Home » भीलवाड़ा » आत्मा योजनान्तर्गत खरीफ पूर्व कृषक गोष्ठी का आयोजन, विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किसानों से किया संवाद

आत्मा योजनान्तर्गत खरीफ पूर्व कृषक गोष्ठी का आयोजन, विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किसानों से किया संवाद

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा उपखण्ड सर्किल की खेडलिया ग्राम पंचायत खेड़लिया के  दोलतपुरा गांव में गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा “आत्मा योजनान्तर्गत खरीफ पूर्व कृषक गोष्ठी 2026” का आयोजन  विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए क्षेत्र के किसानों से संवाद किया।
      इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों एवं किसान हितैषी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. बैरवा ने कहा कि किसान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं तथा उनकी समृद्धि ही प्रदेश की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादन में वृद्धि करने तथा आधुनिक तकनीकों को खेत तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों से अपील की।

गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, प्रमाणित एवं उन्नत बीजों के उपयोग, फसल प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जल संरक्षण तकनीकों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा कृषि यंत्रीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम आधारित खेती अपनाने एवं नवीन कृषि तकनीकों का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं, सुझावों एवं कृषि संबंधी जिज्ञासाओं को विधायक के समक्ष रखा।डॉ. बैरवा ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा किसानों को हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया। साथ ही विधायक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि अवसंरचना के विकास, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार एवं किसान हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जिला वालीवाल संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी, राजमल  माली, कैलाश माली, भैरू लाल  लक्षकार, जीवन  बैरवा, मीना कुमारी व कृषि विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कृषि पर्यवेक्षक, प्रगतिशील किसान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?