
मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर घाटी के हनुमान जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास, विश्वास एवं जनकल्याण को समर्पित सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार उपखंड मुख्यालय स्थित घाटी के हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी नीतियों एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों पर भी चर्चा की गई।
विधायक डॉ. बैरवा ने कहा कि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण के मूल मंत्र के साथ देश को नई दिशा प्रदान की है। केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि विकास और राष्ट्र निर्माण के इस स्वर्णिम कालखंड में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। तथा विधायक महोदय ने राष्ट्रहित एवं जनसेवा के प्रति कार्यकर्ताओं के साथ अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि विजेन्द्र सिंह राठौड़ बनेडा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचाणी, रायला मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, पुर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी, सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह राठौड़ (डाबला) , देवीलाल माली, कैलाश माली, राजमल माली,भेरुलाल लक्षकार. यासीन छिपा, शंकर कुमावत, विनोद व्यास, शंकर लाल कुड़ी, मोहन जाट, जीवन लाल बेरवा, चांदमल पारीक, बाबूलाल माली, ईश्वर सिंह उपरेड़ा, सांवरमल गुर्जर, उपखंड अधिकारी बाबू लाल, अधिशासी अधिकारी प्रकाश चंद, विकास अधिकारी गणेश नारायण शर्मा तहसीलदार सत्यनारायण लुहार आदि कार्मिक व भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे ।








Users Today : 40