Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में बढ़ती महगाई ओर पेपर लीक को लेकर ज्ञापन दिया

बनेड़ा में बढ़ती महगाई ओर पेपर लीक को लेकर ज्ञापन दिया

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !  देश मे दिनों दिन बढती महगाई और नीट पेपर लीक सहित अन्य समस्याओं को लेकर के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए उपखण्ड अघिकारी को ज्ञापन सौंपा।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर बढ़ती देश मे बढती महंगाई, बार बार बढत पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दामों के कारण आमजन का बुरा हाल है। बढती  बेरोजगारी, प्रदेश मे गर्मी के मौसम में
बिजली-पानी की समस्याओं के कारण आमजन त्रस्त है।साथ NEET पेपर लीक कि घटना से युवाओ का भविष्य बर्बाद हो रहा है। साथ ही पेपर लीक की घटनाओं से आहत हो कर के युवाओं ने अपनी जान दे दी। इन घटनाओं के विरोध में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ काग्रेस पार्टी द्वारा नारेबाजी के साथ
विरोध प्रदर्शन करते हुए। उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल को ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन कार्यक्रम में कॉग्रेस विधायक प्रत्याक्षी नरेन्द्र कुमार रेगर के साथ ही ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नारायण गाडरी नगर काग्रेस अध्यक्ष भवर लाल रेगर अल्पसंख्यक कांग्रेस के इकबाल शाह सुर्यप्रकाश शर्मा गोवर्धन मेघवंशी आरिफ खान आनंद तिवाड़ी हरिलाल गुर्जर पवन गुर्जर पुर्व सरपंच गुलाब ओझा अरुण चंद दैराश्री रवि शंकर गिरी भेरुलाल रेगर के साथ ही ब्लॉक कॉग्रेस के पदाधिकारी ,नेतागण,वार्डपार्षद,पंचायतसमिति सदस्य,समस्त पदाधिकारी व कॉग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?