
भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर विधुत विभाग द्वारा लाइन मेंटिनेंस के नाम पर हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी गई है।
विधुत विभाग के उपखण्ड मुख्यालय स्थित घाटी के हनुमान मंदिर रोड पर लाइन मेंटिनेंस के नाम पर पीपल के हरे पेड को बिच में काटकर के रोड पर छोड़ दिया। साथ मेंटिनेंस के नाम पर अन्य पेडो की कटाई के रोड लाइटों के तार तोड़ दिए गए। जिसके कारण विगत एक सप्ताह से अधिक से घाटी हनुमान मंदिर के और जाने वाले की रोड लाइटों के बंद पडे होने से श्रृद्रालुओ के साथ मोहल्ला वासियों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। वही पेड़ों की कटाई के बाद मौके पर छोड़ देने वाहन को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। मगर फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।







Users Today : 25