
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा – तहसील माहेश्वरी महिला मंडल के आगामी त्रिवर्षीय सत्र के लिए अध्यक्ष व कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रक्रिया प्रक्रिया पुराना बस स्टैंड स्थित रामानुज कोट में गुरुवार को निर्विरोध चुने गए।
जिसमे तहसील माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष पद पर राधा दरगड को निर्विरोध चुना गया है।
उक्त चयन प्रक्रिया के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश व जिले से पधारे हुए मेहमानों द्वारा कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भगवान महेश की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ
मेहमानों के स्वागत की कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा का स्वागत स्नेहलता गगरानी, जिलाअध्यक्ष भारती बाहेती का स्वागत डिंपल न्याती, निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया का स्वागत लाड़ देवी नुवाल, जिला सचिव निशा काकानी का स्वागत रितु न्याती सभी को उपरना ओढाकर व जय महेश के जयकारों के साथ किया गया
पुरी निर्वाचन प्रक्रिया निवर्तमान तहसील माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष स्नेहलता गगरानी व तहसील सचिव डिंपल न्याती के सानिध्य में संपन्न हुई
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा जी कोगटा ने त्याग, समर्पण ,अनुशासन एवं मर्यादा की शपथ दिलाई एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया
अध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष हेमा न्याती, सचिव सीमा देवपुरा ,संगठन मंत्री ममता नुवाल, रेखा न्याती, कोषाध्यक्ष ललिता काबरा चुनी गई।








Users Today : 52