
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा हुरडा बनेड़ा एस एच 39 ए पर निर्माण के दौरान कोडलाई चौराहे पर लगा हैंडपंप जो राहगीरों के प्यास बुझाने का का स्थान था।
मगर मेगा हाइवे सड़क निर्माण के ठेकेदार सडक के किनारे लगे इस हैंडपंप को मिट्टी से दबा दिया गया। जिसके बाद से ही उक्त हैंडपंप प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हो रहा है। वही भीषण गर्मी के दौर में यहां पर से गुजरने वाले को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त हैंडपंप का पानी मीठा होने के साथ ही राहगीरों के साथ ही आसपास के खेतों में खेती बाड़ी करने वाले किसानों की प्यास बुझाने का एक मात्र साधन था। मगर रोड निर्माण की भेट चढे इस हैंडपंप कि सुध लेने वाला कोई नहीं है।








Users Today : 51