
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा तहसील के भेरूखेड़ा निवासी समाजसेवी महावीर गुर्जर ने अपनी माताजी के निधन पर सामाजिक सरोकार और सादगी का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने मृत्यु भोज में फिजूलखर्ची से बचते हुए समाज हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
महावीर गुर्जर ने गुर्जर छात्रावास भीलवाड़ा के विकास हेतु 3 लाख 51 हजार रुपये तथा मालपुरा छात्रावास के लिए 1 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने मृत्युभोज को भी सीमित रूप में करते हुए धोवरा प्रथा को को बंद रखा तथा मृत्युभोज को बहुत ही सीमित आयोजित कर समाज को सादगी और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
समाज के लोगों ने उनके इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं तथा शिक्षा और समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। महावीर गुर्जर का यह कदम सामाजिक कुरीतियों को कम करने एवं युवाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल माना जा रहा है।
इस दौरान माण्डल विधायक उदयलाल भड़ाना, पूर्व उप प्रधान मनीष गुर्जर, बीएल गुर्जर, मोहनलाल सराधना, चेनुलाल गुर्जर, नारायण भड़ाना, नरेन्द्र गुर्जर, जीवन गुर्जर, सूरजमल गुर्जर, देबीलाल गुर्जर, चांदमल गुर्जर, महादेव चेची, मोहन गुर्जर, सुखदेव गुर्जर, जमाना गुर्जर समेत कई समाजजन मौजूद थे ।








Users Today : 51