Home » भीलवाड़ा » भीलवाड़ा पर नव कुंडात्मक श्री हरिहर महायज्ञ भव्य आयोजन

भीलवाड़ा पर नव कुंडात्मक श्री हरिहर महायज्ञ भव्य आयोजन

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा ,बनेड़ा )!पांडू के नाला वाला सगस जी महाराज के स्थान गायत्री आश्रम के पीछे भीलवाड़ा पर नव कुंडात्मक श्री हरिहर महायज्ञ भव्य आयोजन हो रहा है
21 से 29 मई तक श्री हरिहर महायज्ञ का आयोजन श्री श्री 108 मंहत श्री धर्मदास त्यागी जी महाराज एवं भोपाजी रामेश्वर लाल गाडरी ( कंकोलिया) के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। 22 से 29 मई तक प्रात 8 से दोपहर तक आयोजित नव कुंडात्मक श्री हरिहर यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमानों द्वारा आहुतियां दी जा रही है। नवकुण्डीय श्री हरि-हर महायज्ञ में चौथे दिन 55 जोड़ों (यजमानों)  ने महाआहुति प्रदान कर मानव कल्याण की कामना की। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भगवान विष्णु एवं भगवान शंकर के निमित्त सवा दो लाख आहुतियां समर्पित की गईं।
यज्ञाचार्य पंडित गौरीशंकर शास्त्री ने बताया कि श्री हरि-हर महायज्ञ में कुल 11 लाख आहुतियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि अधिक मास में आयोजित यह यज्ञ चार गुना पुण्यदायी फल प्रदान करने वाला माना गया है।
उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा की जनता के सुख, शांति और कल्याण हेतु प्रतिदिन श्री नित्य रुद्राभिषेक, बिल्वपत्र अर्चन एवं भगवान विष्णु के तुलसी अर्चन का अनुष्ठान किया जा रहा है। साथ ही प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आचार्य पंडित सूर्यप्रकाश शास्त्री द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का अमृतमय वाचन कर श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया जा रहा है।
महायज्ञ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए सुबह एवं शाम भोजन भंडारे की व्यवस्था भी निरंतर संचालित की जा रही है।
रविवार को श्री हरि-हर महायज्ञ के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर मानवता एवं जनकल्याण की सेवा का संकल्प लिया।
वहीं रात्रि में नागौर की सुप्रसिद्ध रामलीला का मंचन भी किया जा रहा है, जिसे देखने एवं महायज्ञ में भाग लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
वही 29 मई को दोपहर 12.15 बजे से शुभ मुहूर्त में नव निर्मित मंदिर में मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ कलश स्थापना एवं हरिहर महायज्ञ की पुर्नाहुति होगी। इसके पश्चात महाआरती के बाद दोपहर 2. 15 बजे से महाप्रसादी का आयोजन शुरू होगा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?