
भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा)बनेड़ा !नौ कुण्डात्मक नव दिवसीय श्री शनि महाराज नवग्रह महायज्ञ शनि महाराज मंदिर मुशा ( मुसी) मे 8 से 16 मई तक आयोजित होगा। भागवत कथा का वाचन राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री साध्वी आरती जी वैष्णव (महाकाल आश्रम मधुसूदनगढ) के मुखारबिंद से किया जायेगा।
नो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन 8 मई को विशाल कलश यात्रा के साथ महोत्सव का आगाज होगा। इसके पश्चात दशविधी स्नान हेमाद्री संकल्प प्राश्चित हवन पंचाग पूजन मातृका पुजन मंडप प्रवेश ब्राह्मण चरण संध्या आरती अरणी मंथन अग्नि स्थापना के साथ ही हवन शुरू होगा। 8 से 15 मई तक रात्री 7.30 बजे से दिव्य दर्शन रामलीला मंडल नागोर के कलाकारों भगवान राम की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। वही 9 से 15 मई तक दोपहर 2.30 बजे तक श्री मद भागवत ज्ञान महायज्ञ का आयोजन होगा
वही 9 मई से प्रात 7.15 से 11.15 बजे तक नित्य पुजन तथा प्रात 11.15 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक यज्ञ कुंड में यजमानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बिच आहुतियां दी जाएगी। तथा महोत्सव के अंतिम दिन 16 मई को महायज्ञ की पुर्नाहुति होगी। उक्त नौ दिवसीय महोत्सव वीतराग तपोनिष्ठ यज्ञ सम्राट संत श्री श्री 108 मंहत प्रमोद दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा।








Users Today : 36