

मावली ! मावली ग्रामीण विकास संस्थान के साझे में बैठक आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत दलित अधिकारों, महिला हिंसा, घरेलू हिंसा, आवसीय भूमि के पट्टे पर विचार विमर्श किया गया कोरो इंडिया प्रोजेक्ट से दलाराम मीणा ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने सामाजिक कुरीतियों को रोकने, नशा मुक्ति पर कार्य योजना बनाने हेतु कहा,। ग्रामीण विकास संस्थान मावली के अध्यक्ष सिराज मोहम्मद ने दोनों कार्यकर्ता को फील्ड में लोगो की समस्याओं को हल करने और लोगों के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का काम करने का आव्हान किया। कार्यक्रम में बांसलिया से संजना कुवर ने मंडप गांव में दलितों के पट्टे नहीं बनाने का मुद्दा उठाया खरताना गांव की प्रेरक कविता कुमावत ने शराब पीने से नुकसान के बारे मे जानकारी दी संस्था की कोषाध्यक्ष मंजू रैगर ने गांवों मे लोगों के मुद्दों पर कार्य योजना बनाने और उन मुद्दों को सरकार के माध्यम से सरल करने पर ज़ोर दिया।








Users Today : 1