

एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना
उदयपुर। राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली ‘एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना’ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उदयपुर जिले का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जोधपुर के लिए रवाना हुआ। यह दल कल जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।इस प्रतियोगिता के अंतर्गत वाद-विवाद, निबंध एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी दीपा नलवाया एवं कल्पना बूदानियां के नेतृत्व में शोभा भोई,जिनिशा शर्मा,खुशी,जानवी व्यास,निकिता नगारची,माया गमेती,राधिका राजपूत,दीया नन्दवाना,राधिका गमेती,काव्या सेन कल विविध प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।








Users Today : 19