Home » भींडर » हीना टूर एंड ट्रेवल्स की तरफ से राजकीय विद्यालय बामनिया के बच्चों को आम रस पिलाया

हीना टूर एंड ट्रेवल्स  की तरफ से राजकीय विद्यालय बामनिया के बच्चों को आम रस पिलाया

वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामनिया में आज बच्चों के लिए विशेष आम रस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभुलाल जी जोशी हीना टूर एंड ट्रेवल्स द्वारा विद्यालय के बच्चों को आम रस पिलाया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक आम रस का आनंद लिया तथा कार्यक्रम के प्रति खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर श्रीमान रमेश जी खटीक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक श्री हीरालाल सुथार, SMC अध्यक्ष भंवरलाल पालीवाल, SMC सदस्य नूतन पालीवाल एवं प्रेमलता सुथार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजयलाल मेनारिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?