Home » भींडर » द रॉयल फ़िटनेस क्लब गौ सेवक ग्रुप ने दिया ज्ञापन

द रॉयल फ़िटनेस क्लब गौ सेवक ग्रुप ने दिया ज्ञापन

भींडर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!द रॉयल फिटनेस क्लब गौ सेवक ग्रुप भींडर  ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार मीणा को गौ माता की सुरक्षा के लिए ज्ञापन दिया,क्लब के संचालक महिपाल सिंह शक्तावत ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के व्यस्ततम चौराहे जहां पर जगह जगह कचरा बिखरा पड़ा रहता है,जिस वजह से उस कचरे को खाकर गौमाता के बीमार होने का खतरा है,इस वजह से भींडर क्षेत्र  के चांदपोल, सूरजपोल श्मशान के पास,हॉस्पिटल के सामने,मीणा दरवाजा जैसे स्थानों पर बड़े बड़े कचरापात्र रखे जाए ताकि कचरा बिखरा हुआ नही पड़ा रहे, ज्ञापन लेकर अधिशाषी अधिकारी मीणा ने आश्वत किया कि जल्द ही टेंडर निकालकर कचरापात्र खरीद कर रखे जाएंगे तथासभी गौ सेवको को आश्वस्त किया की सफाई व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा ,इस अवसर पर महिपाल सिंह शक्तावत, पंकज चौबीसा, महेंद्र गुर्जर,कैलाश खटीक,दिनेश रैगर,रजत जैन,जितेंद्र चौधरी,राहुल यादव,निर्मल यादव,गजेंद्र मेहता,अभिषेक यादव,सौरभ यादव,कमलेश रैगर सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment