
वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया)!आकोला में दो सगी बहनों प्रियंका रावत एवं सीमा रावत के विवाह में सहयोग करने का सौभाग्य मिला।
मुझे राजकुमार जी रावत (बोरतलाई) ने कॉल के माध्यम से अवगत कराया कि वाडिया वैली , ग्राम पंचायत मोतींदा से श्री नारायण सिंह जी रावत की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वे मजदूरी करने में असमर्थ हैं और पारिवारिक परिस्थितियां भी बेहद कठिन हैं। ऐसे में दोनों बेटियों का विवाह करना उनके लिए एक बड़ी चिंता बन गया था।
यह विषय सुनकर मन व्यथित हुआ और तत्काल अपनी ओर से सहयोग करने का निर्णय लिया। मेरे माध्यम से मेरे प्रतिनिधि श्री रतन सिंह जी राठौड़ को भेजकर दोनों बेटियों के विवाह हेतु “डाइसा” का आवश्यक सामान उपलब्ध करवाया गया।
इस अवसर पर
हरिराम जी महाराज, राम जी डामर, सुरेश सिंह (आकोला), लक्ष्मण सिंह, किशन सिंह मालावत, महेंद्र सिंह आमलिया उपस्थित रहे।
प्रभु श्री एकलिंगनाथ जी से प्रार्थना है कि दोनों बेटियों का वैवाहिक जीवन सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय हो।








Users Today : 16