Home » भींडर » वल्लभनगर के केदारिया में 7 से 14 मई तक कथा, महायज्ञ का आयोजन

वल्लभनगर के केदारिया में 7 से 14 मई तक कथा, महायज्ञ का आयोजन

भींडर , (कन्हैया लाल मेनारिया)बांसडा | उदयपुर जिले के केदारिया गांव में 7 मई से भव्य धार्मिक आयोजन शुरू होगा। क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवलिंगाकार मंदिर में स्वर्ण कलश प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। श्रीमद्भागवत कथा होगी। नव कुंडीय महायज्ञ होगा। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह है।

7 मई को कलश यात्रा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 14 मई तक रोज कथा होगी। भजन-कीर्तन होंगे। अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान होंगे। समापन पर विशाल महाप्रसादी स्खी गई है। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

करीब 68 फीट ऊंचा शिवलिंगाकार मंदिर अपनी अनूठी बनावट के लिए जाना जाता है।

मंदिर परिसर प्राकृतिक हरियाली से घिरा है। यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजन के लिए मंदिर परिसर में भव्य पांडाल लगाया जा रहा है। सजावट की जा रही है। पेयजल की व्यवस्था हो रही है। प्रकाश की व्यवस्था हो रही है। सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। गांव-गांव जाकर निमंत्रण दिए जा रहे हैं। पूरे केदारिया को अयोध्या की तर्ज पर सजाया जा रहा है। आयोजन में ग्रामवासियों का सहयोग मिल रहा है। महिलाओं का सहयोग मिल रहा है। युवाओं का सहयोग मिल रहा है। भामाशाहों का सहयोग मिल रहा है। इसे क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?