Home » भींडर » बांसड़ा में श्रीमद् भागवत कथा 17 से 23 दिसम्बर तक आयोजन होगा

बांसड़ा में श्रीमद् भागवत कथा 17 से 23 दिसम्बर तक आयोजन होगा

वल्लभनगर,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)! बांसड़ा के मंशापूर्ण महादेव मंदिर प्रांगण में 17 से 23 दिसम्बर तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन संत नारायण प्रसाद ओझा द्वारा किया जाएगा। भागवत सेवा समिति के सदस्य राजमल मेनारिया ने बताया कि समिति के तत्वावधान में आयोजित भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे तक कथा प्रवचन होंगे। 17 दिसम्बर को सुबह 10 बजे हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। 20 दिसम्बर

को कृष्ण जन्मोत्सव, 21 को गोवर्धन पूजा व 56 भोग, 22 को रुक्मणी विवाह तथा 23 दिसम्बर को हवन पूर्णाहुति व महाप्रसादी होगी। आयोजन श्रीमद् भागवत सेवा समिति व ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए हर कार्य के लिए अलग-अलग टीमों का चयन किया गया है। राजमल मेनारिया ने बताया कि भागवत कथा श्रवण करने से विचार शुद्ध होते हैं तथा व्यक्ति आध्यात्मिक की ओर बढ़ता है।

Leave a Comment