Home » भींडर » विप्र फाउंडेशन की बैठक में भगवान परशुरामजी की प्रतिमा लगाने का लिया निर्णय

विप्र फाउंडेशन की बैठक में भगवान परशुरामजी की प्रतिमा लगाने का लिया निर्णय

भटेवर !वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित गोकुल सभागार में विप्र फाउंडेशन की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विप्र फाउंडेशन का दीपावली स्नेहमिलन समारोह भी आयोजित हुआ। समारोह के दौरान भटेवर में भगवान परशुरामजी की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया। जानकारी के अनुसार विप्र फाउंडेशन वल्लभनगर तहसील कार्यकारिणी की बैठक तहसील अध्यक्ष भगवती लाल मेनारिया की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही भगवान परशुरामजी की भव्य प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया। जिसका सभी विप्रवर ने समर्थन करते हुए प्रतिमा लगाने की तैयारियां शुरू करने की बात कही। इसके अलावा सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए विप्रवर को डायरियां वितरित की गई। इस मौके पर देहात जिला महासचिव प्रेम शंकर रामावत ने विप्र फाउंडेशन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संगठन के विस्तार को लेकर जानकारी दी। बैठक में कर्मचारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गोपी लाल मेनारिया, जिला संरक्षक मोती लाल भट्ट, जिला उपाध्यक्ष मोहन मेनारिया, तहसील महासचिव डालचन्द नागदा, मांगी लाल सिंघावत, उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेनारिया, किशनलाल रणछोड़, सचिव लक्ष्मीलाल लाल ककावत, इंदरमल नागदा, कैलाश नागदा, वल्लभनगर नगर अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मयुर जोशी, भूपेन्द्र पुजारी, सचिव कैलाश नागदा, गिरीश आमेटा, खुबी लाल मेनारिया, किशनलाल पुष्करना, सहित सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment