Home » पंचायतीराज » सायरा पंचायत राज उप-चुनाव में कांग्रेस के विक्रम सिंह बारहठ की हुई जीत

सायरा पंचायत राज उप-चुनाव में कांग्रेस के विक्रम सिंह बारहठ की हुई जीत

सायरा उपचुनाव कांग्रेस की हुई जीत, विक्रम सिंह बारहठ ने जताया जनता का आभार

सायरा में लंबे अरसे बाद फिर फूटे कांग्रेस के खुशी के पटाखे, उप-चुनाव में कांग्रेस की जीत

कार्यकताओं का हुजूम जयघोष के साथ बारहठ के साथ आया नजर

कांतिलाल मांडोत
गोगुन्दा 15 फरवरी
सायरा (Udaipur)-  जिले के सायरा पंचायत समिति में शुक्रवार को हुए पंचायत राज उप-चुनाव का नतीजा शनिवार को सामने आने से पूर्व दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जश्न के इंतजाम कर रखे थे। चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद जीत कांग्रेस के खाते में जमा हुईं। जीत की लहर इस तरह दौड़ती हुई नजर आई की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह जगह आतिशबाजी करते हुए खुशी जाहिर की ।

चुनावी नतीजों में कांग्रेस कांग्रेस की जीत

शनिवार को पंचायत समिति के वार्ड संख्या 13 के पानेर और तिरोल की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को जीत हासिल हुई। बता दें कि सायरा पंचायत समिति उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ओर दिवंगत उपप्रधान भारत सिंह बारहट के छोटे भाई विक्रम सिंह बारहट को वार्ड संख्या 13 से जीत दर्ज हुई हुईं हैं वहीं  कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी बालू सिंह राजपूत को 102 वोटों से हराया था । वहीं चुनावी मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी को 1396 और कांग्रेस प्रत्याशी को 1498 वोट मिले थे।

स्वर्गीय भारत सिंह बारहठ के छोटे भाई है विक्रम सिंह

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह बारहठ जो कि सायरा के पूर्व उप प्रधान स्वगीर्य भारत सिंह बारहठ के छोटे भाई है। भारत सिंह बारहठ के बीते साल आकस्मिक निधन हो जाने के बाद उप प्रधान का पद रिक्त था ।

नतीजों के बाद नाचते दिखें कांग्रेस कार्यकर्ता

चुनावी मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हुई जीत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पडी। मतगणना के तुरंत बाद तहसील कार्यालय सायरा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ख़ुशी जाहिर करते हुए दिखाई दिए।इस दौरान कार्यकताओं में कोई नाचता हुआ तो जयकारों लगाते हुए दिखाई दिए थे।



कांग्रेस के विक्रम सिंह बारहठ ने जनता का जताया आभार

चुनावी मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह बारहठ ने माडिया से बात करते हुए जनता और कार्यकताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिल से धन्यवाद देता हूं  आप सभी का संघर्ष रंग लाया और आज हमें ऐ जीत हासिल हुई है । खुशी इस बात की है कि सभी कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर ऐ जो मेहनत की उसका नतीजा सामने आया है।

Leave a Comment