
खेरवाड़ा ! 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस एवं अगस्त क्रांति दिवस शिक्षाविद व पूर्व प्राचार्य कमला परमार के मुख्य अतिथि एवं ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीणा की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय खेरवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खेरवाड़ा निवर्तमान प्रधान पुष्पा देवी, नयागांव निवर्तमान प्रधान कमला परमार, खेरवाड़ा निवर्तमान उपप्रधान सुंदरलाल अहारी, मंडल अध्यक्ष थावरचंद मीणा, वीरेन्द्र कुमार गरासिया, बसन्त कुमार सोलविया व केशवलाल खराड़ी थे।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमला परमार ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आदिवासी दिवस की महत्वता के बारे में बताते हुए आदिवासीयो के संवैधानिक हक अधिकारों के बारे विस्तृत जानकारी दी साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अगर हमें हमारे संवैधानिक अधिकारों को हासिल करना है तो हमें हमारी नवपीढी को शिक्षित करना कर जागरूक करना होगा साथ ही उन्होंने हमारी मूल आदिवासी संस्कृति को जीवित रखने के लिए आज की पीढ़ी को उससे अवगत कराने पर जोर दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व उपप्रधान सुन्दर लाल अहारी ने अपने उद्बोधन में अगस्त क्रांति दिवस के साथ साथ विश्व आदिवासी दिवस पर प्रकाश डालते हुए इस दिन के महत्व को बताया।
कार्यक्रम में खाण्डी ओबरी भक्तजन दिनेश जोशीयाला सिगराज ननोत राजेश हीरोत सुरेश कुमार रमेश चंद्र पूजाराम हजाराम कांता देवी सविता देवी शारदा देवी कंकू देवी एवं बरौठी से आई भजन मंडली की टीम ने अपने भजनों से कार्यक्रम में शमा बांध दिया ओर कार्यकर्ताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया एव उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आदिवासी विवाह गीत (घुमरा) का हिस्सा बनकर कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष लक्ष्मण लाल भगोरा, अब्दुल रजाक मकरानी, संगठन महासचिव प्रदीप भणात, पूर्व पस. सदस्य प्रेम कुमार मीणा, सरपंच प्रतिनिधि लोकेश कुमार खराड़ी, राकेश कुमार अहारी, सेवादल अध्यक्ष धर्मीचंद पांडोर, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, चंपालाल खराड़ी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य दशरथ कुमार खराड़ी, पूर्व सरपंच मनसुख लाल डामोर, इकाई अध्यक्ष लक्ष्मण लाल पांडोर, नान सिंह गरासिया,वार्डपंच हकरी देवी,पूर्व वार्डपंच शंकर लाल भणात, भूरालाल खराड़ी,शंकरलाल खराड़ी,मन्नूलाल खराड़ी, नारायणलाल असौड़ा, कांतिलाल गरासिया, हीरालाल तेजोत, सुरेश कुमार खराड़ी, चांदमल, कन्हैया लाल आदि उपस्थित थे।
अंत में आभार ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीणा ने प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव रतन लिंबात ने किया।








Users Today : 17