Home » क्राइम » पुलिस थाना फतहनगर की बड़ी कार्यवाहीः चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा

पुलिस थाना फतहनगर की बड़ी कार्यवाहीः चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा

चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्‌तार, 10 मोटरसाइकिल सहित चोरी किया गया अन्य समान जब्त

मावली( नरेन्द्र त्रिपाठी)! फतहनगर थाना में दिनांक 15.10.2025 को प्रार्थी पप्पु लाल डांगी पिता श्री भुरा जी डांगी उम्र 41 वर्ष निवासी कीकावास तहसील वल्लभनगर जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि ग्राम लदाना, मावली में मुझ प्रार्थी के जीजाजी श्री गोपीलाल डांगी पिता श्री वेणीराम डांगी निवासी कीकावास की भूमि स्थित है। उक्त भूमि की देखभाल मुझ प्रार्थी द्वारा की जाती है। खेती करने के लिए उक्त भूमि पर कुआ है। जिस पर विधुत बिजली हेतु यु.टी.एल. कंपनी का सोलर सिस्टम लगा हुआ था। वहा से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोलर सिस्टम (फयुजामा) की 11 प्लेटे व कट्रोलर सहित अन्य सामग्री चोरी कर ली गई। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 174/2025 धारा 303 (2) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा एवं सुश्री आशिमा वासवानी पुलिस अधीक्षक वृत मावली के सुपरविजन में श्री चन्द्रशेखर किलानिया थानाधिकारी, फतहनगर मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में अभियुक्त बाबू लाल पिता ओंकार निवासी डांगी बस्ती, खेमपुर थाना फतहनगर जिला उदयपुर एवं प्रकाश पिता श्री रूप लाल निवासी डांगी बस्ती, खेमपुर थाना फतहनगर जिला उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने उक्त वारदात सहित लदाना भवाल फैक्ट्री के पास से 11 सोलर पैनल व भानसोल गढवाडा, जावड, पलाना, गादोली रोड, भवागनपुरा से भैसो की चोरी करना एवं गुडली गाँव, सालेरा कला एवं आस पास के क्षेत्र नाथद्वारा, उदयपुर, मावली व डबोक से मोटरसाईकिल चोरी करना स्वीकार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 10 मोटरसाइकिल, सोलर प्लेटे व चोरी किये गये अन्य उपकरण जब्त किये गये।

गिरफतार अभियुक्तगणः-
बाबू लाल पिता ओंकार निवासी डांगी बस्ती, खेमपुर फतहनगर जिला उदयपुर, प्रकाश पिता श्री रूप लाल निवासी डांगी बस्ती खेमपुर फतहनगर जिला उदयपुर !
टीम प्रभारी व सदस्य चन्द्रशेखर किलानिया थानाधिकारी, फतहनगर जगन प्रसाद हैड कांस्टेबल विशेष भूमिका (अनुसंधान अधिकारी), जितेन्द्र कांस्टेबल ,रणजीत सिंह कांस्टेबल , अशोक कुमार कांस्टेबल,चन्द्र प्रकाश कांस्टेबल, सोनू कांस्टेबल
गजराज सिंह स.उ.नि. साइबर सैल, उदयपुर, लोकेश कांस्टेबल साइबर सैल, उदयपुर ने कार्यवाही को अंजाम दिया!

Leave a Comment