Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के बबराणा में अजमेर संभाग स्तरीय उच्च प्राथमिक /वेद विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का समापन हुआ

बनेड़ा के बबराणा में अजमेर संभाग स्तरीय उच्च प्राथमिक /वेद विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का समापन हुआ

भीलवाड़ा ! बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के बबराणा ग्राम पंचायत  के गोपालपुरा गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय के तत्वावधान में अजमेर संभाग स्तरीय उच्च प्राथमिक /वेद विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का समापन हुआ,

केंद्राध्यक्ष सुमनलता उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता में अजमेर संभाग के नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, ब्यावर, डिडवाना -कुचामन जिले की 40 टीमो के लगभग 380 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलो मे भाग लिया।
खेल प्रभारी रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि कबड्डी मे प्रथम विजेता लव कुश विद्या मंदिर रामनेर की ढाणी, उप विजेता रा. वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत वि. गलोद टोंक, बेडमिंटन मे प्रथम विजेता रा. उ. प्रा. स.वि.मेवदा कला अजमेर, उप विजेता रा उ. प्रा. स. वि. भगवानपुरा नागौर,
खो खो मे प्रथम विजेता रा. उ. प्रा. स. वि. साखड़ा भीलवाड़ा, उप विजेता रा. उच्च प्रा. स वि. मांडलदेवा नागौर, वॉलीबाल मे प्रथम विजेता रा. उच्च. वरिष्ठ उपा. स. वि. छाजवा का खेड़ा, उप विजेता रा. उ. प्रा. स. वि. धोढ़,जनरल चेंपियनशिप लव कुश स. वि. रामनेर की ढाणी को मिली,
समापन समारोह के  मुख्य अतिथि पुर्व डैयरी चेयरमैन रतन लाल चौधरी , अध्यक्षता लेखराज  जाट (संभागीय उप निरीक्षक अजमेर) , विशिष्ट अतिथि अंकित  चौधरी,नरेंद्र रेगर (विधायक प्रत्याशी शाहपुरा बनेड़ा) ,कृष्ण गोपाल जांगिड़ (जिला नोडल अधिकारी, विभागीय अधिकारी) उदयराम शर्मा,गणेश  जाट, विक्रम सिंह ,धना लाल माली, म सा रामेन्द्रसिंह  (गोपालपुरा) , विद्यालय समिति अध्यक्ष गणपत सिंह राणावत,नरेंद्र गुर्जर, कैलाश भाटी, शंकर खटीक, मोहन साहू, प्रभु सिंह, हरि सिंह, छोटू सिंह, शम्भु सिंह, रतन सिंह, शंकर सिंह, भंवर सिंह मनोहर सिंह, श्रवण वैष्णव, उगमा जी माली, गोपाल सिंह, लक्षमण ,सम्पत सिंह, हिम्मत सिंह, सत्यनारायण सिंह आदि मौजूद थे
अतिथियों द्वारा विजेता टीमों को ट्रॉफी और पारितौषिक देकर के सम्मानित किया गया।

Leave a Comment