

गाँव को आदर्श मॉडल गाँव बनाने का लिया संकल्प, धनतेरस पर हुआ कार्यारंभ
मावली / पलाना कला ! पलाना की पावन धरती पर भारत माता के गौरवशाली पुत्र एवं न्यू नवद्वीप धाम, टेक्सास, अमेरिका के संस्थापक श्री सर्वजय माधव प्रभु जी (संजय सिंघानिया जी) का पलाना कला ग्राम पंचायत में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में गाँव के सबसे वरिष्ठ एवं समाजसेवी चुन्नीलाल जी जैन, सरपंच प्रभु लाल जी, कृषि राज्य मंत्री जी के सह सचिव किशन लाल जी जाट, उप सरपंच पीयूष जी व्यास, चिकित्साधिकारी कैलाश जाटव, वार्ड पंच मांगी लाल जी खटीक, मनोहर लाल जी जैन, दीपक सालवी, प्रेम जाट, हीरा लाल, सत्य नारायण सोनी, दीपक माली, विक्रम वैष्णव, दिनेश वैष्णव, पप्पू गमेटी, छगन मेघवाल, सुरेश लोहार सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
स्वागत उद्बोधन किशन जी द्वारा किया गया। मुख्य स्वागत मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना द्वारा चुन्नीलाल जी जैन ने किया।
गाँव की प्रमुख चुनौतियों पर हुआ मंथन
स्वागत भाषण में गाँव की प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा हुई। इसमें गौशाला निर्माण, प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को सही मूल्य दिलाना, युवाओं के लिए रोजगार एवं खेल सुविधा का विस्तार, महिलाओं के लिए प्रशिक्षण एवं रोजगार की उचित व्यवस्था के लिए मार्गदर्शन एवं सहयोग की बात रखी गई।
प्रभु जी ने दिए आदर्श गाँव बनाने के विचार
इस अवसर पर अमेरिकी एनआरआई, इस्कॉन मंदिर के प्रभुपाद, उद्योगपति एवं नवद्वीप धाम टेक्सास के संस्थापक श्री सर्वजय माधव प्रभु जी, जो परम पूज्य जयपताका स्वामी महाराज के शिष्य हैं, ने अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि पलाना कला गाँव में ठाकुर जी चारभुजानाथ श्री कृष्ण के आशीर्वाद से गाँव में गौ-रक्षा, कृषि, आध्यात्मिक शिक्षा, आत्मनिर्भर ग्राम व्यवस्था और गुरुकुल व्यवस्था सहित आदर्श गाँव बनाने हेतु वे अपना हर संभव योगदान देंगे।
उन्होंने बताया कि परम पूज्य ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद के दिव्य दृष्टिकोण में सादा जीवन – उच्च विचार, गौरक्षा प्रेम, कृषि आधारित आत्मनिर्भरता, प्राकृतिक खेती, ग्रामीण समुदायों का विकास, व्यावहारिक कौशल शिक्षा, सामाजिक जीवन में सुधार, नैतिक एवं आत्मनिर्भर ग्राम विकास मॉडल वाला गाँव विकसित करना प्रमुख लक्ष्य है।
गाँव को गोद लेने की इच्छा व्यक्त की
सर्वजय माधव प्रभु जी ने सम्पूर्ण गाँव को मॉडल गाँव बनाने के लिए गोद लेने की इच्छा व्यक्त की और कहा कि सबके सहयोग से आत्मनिर्भर कृष्ण भावनामृत गाँव की स्थापना के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
धनतेरस पर हुआ कार्यारंभ
गाँव के प्रभु चारभुजानाथ कृष्ण जी के आशीर्वाद से शुभ धनतेरस दिवस पर इस कार्य की शुरुआत ठाकुर जी के मंदिर पर साध्वी राधा रानी जी के साथ दर्शन के साथ की गई।
ठाकुर जी की कृपा, बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद, युवा साथियों के सहयोग एवं माताओं-बहनों के आशीर्वाद से इस शुभ कार्य संकल्प को सिद्ध करने के लिए सर्वे कार्य एवं कार्ययोजना के साथ शुरुआत की गई।
अंत में किशन जी को गाँव में एनआरआई प्रभु जी को आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।








Users Today : 92