




मावली ! राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली में आज SDM श्री रमेश शिरवी पुनाडिया के मुख्य आतिथ्य एवं नगरपालिका मावली चेयरमैन श्री राकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में उत्साह पूर्वक मनाया गया। विशिष्ट अतिथि पेंशनर महासभा मावली अध्यक्ष मदन लाल श्रीमाली वयोवृद्ध शिक्षाविद श्री बसन्त कुमार त्रिपाठी सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ चंद्र प्रकाश सिंह रहे। डॉ विनोद कुमार शर्मा ने विधि विधान पूर्वक भगवान धनवंतरी की पूजा कराई। SDM साहब एवं चेयरमेन साहब ने भगवान धनवंतरी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।चिकित्सालय प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का पगड़ी अपरण पहना कर शब्द सुमनो से स्वागत पश्चात चिकित्सालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। श्रीमान त्रिपाठी जी ने भगवान धनवंतरी के प्रादुर्भाव एवं महत्ता पर विचार व्यक्त किए।श्री रमेश शिरवी ने वर्तमान परिपेक्ष्य में आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डाला। चेयरमैन राकेश मीणा ने भी आयुर्वेद के विकास की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर डॉ चंद्र प्रकाश सिंह एवं मदन जी श्रीमाली ही ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विनोद सैनी कैलाश पूरी गोस्वामी प्रतीक पालीवाल डॉ टीना वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं चिकित्सालय स्टाफ उपस्थित रहे। अन्त में डॉ रमेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा , वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी , राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली जिला उदयपुर ने दी!








Users Today : 92