
मावली ! मावली नगर में चल रहे चावण्डा माता मेले के समापन समारोह पर नगरपालिका विकास समिति मावली के सदस्यों का मेला कमेटी द्वारा मेवाड़ी साफा एवं उपरना भेंट कर सभी का सम्मान एवं नागरिक अभिनन्दन किया गया !
सम्मानित होने वाले सदस्य मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश चेचानी, मुख्य परामर्शदाता शंकर लाल शर्मा , अध्यक्ष बसन्त कुमार त्रिपाठी, संगठन महासचिव सतीश मेहरा, कोषाध्यक्ष नारायण लाल चौधरी, एवं प्रवक्ता धनश्याम जोशी प्रमुख थे।
संस्था के अध्यक्ष बसन्त कुमार त्रिपाठी ने अपने धन्यवाद उद्बोधन में नगरपालिका स्थापना के संघर्ष की रूपरेखा प्रस्तुत करते बताया कि नगर के अनेक मोहल्लों में जाकर जनमत निमार्ण, तत्कालीन ग्राम पंचायत मावली के अधिकांश वार्ड पंचों का समर्थन प्रस्ताव, मावली के निकटवर्ती 9 गांवों की पंचायत एवं जनता का प्रस्ताव तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं मंत्रिमण्डल, स्वायत शासन विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों एवं अनेक अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
यहीं नहीं राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में उपस्थित होकर नगरपालिका स्थापना के लिये याचिका प्रस्तुत की गई तत्पश्चात पूर्व मुख्य अशोक गहलोत ने मावली की विशाल जन सभा में उपस्थित होकर मावली में नगरपालिका बनाने की घोषणा की गई।
समिति ने मावली के विधायक पुष्कर लाल डांगी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
नगर पालिका मावली द्वारा मेले में लाईट-पानी, साधन सुविधाएँ की एवं शानदार सजावट की गई।
कम समय में भी अच्छी व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई। संस्था नगर पालिका के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।








Users Today : 28