
उदयपुर ! अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उदयपुर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला के निर्देश पर मावली खंड उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कुमार शर्मा को माननीय प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा से विस्तृत वार्ता के लिए भेजा गया जिसमें पुष्करणा साहब ने टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजन से वंचित रहे व पूर्व में समायोजित हो चुके 1903 शिक्षकों को अति शीघ्र एक ही आदेश से गृह जिलों में समायोजन करवाने की प्रतिबद्धता दोहराई! श्री शर्मा ने विस्तृत वार्ता के लिए जयपुर पंहुचकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय रमेश चंद्र पुष्करणा से शिक्षा संकुल में उनके कार्यालय पर मिलकर विस्तृत चर्चा की व तात्कालिक मुद्दों के समाधान करवाने हेतु आग्रह किया जिसमें तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण अविलंब खुलवाने के लिए विनम्र आग्रह किया ,तथा टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजन से वंचित रहे व पूर्व में समायोजित हो चुके शिक्षकों के लिए अति शीघ्र गृह जिलों के आदेश करवाने के लिए भी निवेदन किया गया !इन प्रकरणों पर आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने संपूर्ण योजना से अवगत करवाया वअति शीघ्र गृह जिलों के विकल्प खुलवाकर संपूर्ण शिक्षकों वंचित व समायोजित को उनके गृह जिलों में भेजने के प्रयासों की चर्चा की गई!आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में शासन सचिव महोदय से लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री जी से भी तृतीय श्रेणी शिक्षको के तबादलों के विषय में उन्होंने वार्ता की है जिसके परिणाम निकट समय में देखने को मिलेंगे तथा टीएसपी/नोन टीएसपी प्रकरण में किसी भी वंचित और समायोजित शिक्षकोंको घबराने की आवश्यकता नहीं है !किसी भी हाल में आपको अपने गृह जिलों में भेजने का संगठन प्रयास कर रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी शीघ्र देखने को मिलेंगे, सकारात्मक वार्ता करवाने व प्रयासों के लिए समस्त शिक्षकगणों की ओर से झाला साहब व पुष्करणा साहब का मावली खंड अध्यक्ष शंकर लाल जाट व पूर्व खंड अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा,मंत्री भूपेंद्र पाठक व नोनटीएसपी प्रतिनिधि के रुप में श्री रमेश थ्योरी ने आभार व्यक्त किया !








Users Today : 3