
मावली! जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह में जेके लक्ष्मी सीमेंट, डबोक के सी.एस.आर. विभाग को मिला शिक्षा श्री सम्मान
प्रारंभिक शिक्षा विभाग, उदयपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए जे.के. लक्ष्मी सीमेंट, डबोक के निगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग को प्रतिष्ठित *”शिक्षा श्री सम्मान”* से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेजीडेंसी, उदयपुर में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री फूलचंद मीणा (विधायक, गिर्वा, उदयपुर) थे। समारोह में श्री गजपाल सिंह राठौड़, श्री चन्द्रेश जोशी (जिला शिक्षा अधिकारी, उदयपुर), सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जेके लक्ष्मी सीमेंट, डबोक की ओर से *श्री विशाल सिंह चुंडावत* (मैनेजर – CSR) एवं *श्री पुष्कर लाल सुथार* (सीनियर ऑफिसर – CSR) ने यह सम्मान प्राप्त किया।
यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए प्रदान किया गया।








Users Today : 40