

उदयपुर! राजकीय गुरु नानक उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर की छात्रा कृतिका आमेटा ने रीट लेवल प्रथम में 191 अंक के साथ राज्य में 40 वी रैंक प्राप्त कर जिले में कीर्तिमान स्थापित किया।पूर्व में भी कक्षा 12 में जिले में प्रथम आने पर कृतिका को इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार से नवाजा गया था। जिसमे ₹100000 नकद के साथ कृतिका को विभाग द्वारा एक स्कूटी भी प्रदान की गई। प्रतिभाशाली कृतिका कक्षा 10 में भी 92.50 प्रतिशत के साथ अव्वल रही थी। उन्हें इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार के साथ-साथ फतेह सिंह पुरस्कार व गार्गी पुरस्कार से भी नवाजा गया है। पिता प्रभात आमेटा व माता के मार्गदर्शन में पल रही कृतिका का स्वप्न प्रशासनिक सेवाओं में जाने का भी है। कृतिका की बहन सृष्टि आमेटा भी वर्तमान में अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। कृतिका की भव्य सफलता पर विद्यालय परिवार व परिवार जनों ने उसका भव्य स्वागत अभिनंदन किया।








Users Today : 87