
वल्लभनगर,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!विश्व नर्सिंग दिवस के उपलक्ष में राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन उदयपुर ग्रामीण की ओर से नर्सेज रत्न सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ उदयपुर के सभागार में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर एन ए जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया ने की । कार्यक्रम के विशिष्ट स्थिति मुख्य संरक्षक भूपेंद्र सिंह शक्तावत, वरिष्ठ नर्सेज नेता गिरीश जोशी , संरक्षक लक्ष्मी लाल लोहार , मांगीलाल सुहेल , प्रवीण देवल, भीमलाल मेघवाल , विपिन मेहता थे । कार्यक्रम शुरुआत नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटेंगल की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं द्वीप प्रज्वलन से हुई। वक्ताओं ने नर्सेज से जुड़े मुद्दों पर जैसे समय पर डीपीसी कराना, सेपरेट नर्सिंग निदेशालय की मांग सहित हाल ही में कोटडा के मंडावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के दौरान मरीज की मौत की घटना पर विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉक से वर्ष भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 72स्वास्थ्य कर्मियों , सेवानिवृत्ति एवं नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारीगणों का प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
मेनारिया पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त
जनार्दन राय नगर राजस्थान विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित नर्सेज रत्न सम्मान समारोह में राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन उदयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया को पुनः सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिले के सभी ब्लॉक प्रभारियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। समारोह के दौरान वल्लभनगर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान, गजेंद्र कुमार पुर्बीया , लोकेश पालीवाल, उमेश मीणा , प्रवीण लबाना, सुरेश खेर, जयेश जोशी, सुरेश यादव, बंशीलाल सालवी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, सलाहकार पंकज चौबीसा, अतुल आमेटा, जिला कोषाध्यक्ष चंचल चौधरी , वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी अनिता त्रिवेदी, रमेश पोखरना, महेश लोहार, राहुल चौहान सहित पदाधिकारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी संजय मेघवाल मेनार ने किया।







Users Today : 34