
उदयपुर, 11 मई 2026। जैन सोशल ग्रुप उदयपुर “कुटुंब” का प्रथम स्थापना दिवस सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सरोकारों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वास मादरा , राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्कूल में जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क सामग्री एवं पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही 99 शॉप न्यू भोपालपुरा की ओर से भी बच्चों को पोशाक वितरण कर सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं समस्त स्कूल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कुटुंब परिवार ने विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके माध्यम से जरूरतमंद बच्चों तक सेवा पहुँचाने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस सेवा कार्य में प्रवीण नाहर , प्रीति – राकेश मेहता, किरण – जितेंद्र नाहर, जितेंद्र बादलमिया, डॉ. विनय जैन सहित कई सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
साथ ही कुटुंब परिवार के भामाशाहों एवं सदस्यों ने सेवा कार्य में सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
केवल एक वर्ष के अल्प समय में कुटुंब परिवार आज स्नेहिल परिवार बन चुका है। इस दौरान परिवार द्वारा सेवा कार्य, मनोरंजन कार्यक्रम, खेलकूद गतिविधियाँ, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजन, बाहरी भ्रमण तथा मेवाड़ फेडरेशन के साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
इसके अतिरिक्त कुटुंब परिवार ने सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में और भी कई नए आयाम स्थापित किए हैं। मात्र एक वर्ष के भीतर कुटुंब परिवार ने समस्त मेवाड़ रीजन में अपनी अलग एवं विशेष पहचान बनाई है। यह उपलब्धि समस्त कुटुंब परिवार के सदस्यों के प्रेम, सहयोग, समर्पण एवं एकता के बिना संभव नहीं थी।
कुटुंब परिवार की उल्लेखनीय गतिविधियों एवं सामाजिक योगदान के लिए मेवाड़ फेडरेशन द्वारा परिवार को दो अवार्ड से भी सम्मानित किया गया, जो पूरे परिवार के लिए गौरव का विषय है।
अंत में समस्त कुटुंब परिवार ने सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।








Users Today : 16