
राष्ट्रीय संगीतकार पंडित राम कृष्ण बोस के संतूर वादन से सराबोर हुआ समारोह
विशेष प्रस्तुति संगीतकार फ़य्याज खा की गायकी ने समारोह में लगाए चार चांद
प्रतियोगिता समारोह में निर्णायकों ने भी अपनी संगीत प्रस्तुति से गायकों को दिया संगीत संदेश
हेमराज गंधर्व बने संगीत प्रतियोगिता के सिरमौर गायक
उदयपुर: संगीत,साहित्य की पिछले 15 वर्षों से निःशुल्क सेवा करने वाले शायराना उदयपुर परिवार का राज्य स्तरीय संगीत समारोह ऐश्वर्या कॉलेज प्रांगण में आयोजित किया
मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश कोठारी , विशिष्ट अतिथि संगीत प्रतियोगिता के पांच निर्णायक संगीतकार रामकृष्ण बॉस सीमा देवयानी सेनगुप्ता ,आभा सिरसीकर प्रशांत कुमार, संगीतकार मनोज पोरवाल रहे
अध्यक्षता ऐश्वर्या कॉलेज प्रबन्ध निदेशक डॉ सीमा सिंह ने की
इस अवसर पर प्रतिभागी कलाकारों के साथ साथ निर्णायकों के गायन प्रस्तुति करण ने सभी को भाव विभोर कर दिया
बॉम्बे,राजसमन्द भीलवाड़ा चित्तौड़ कोटा उदयपुर कांकरोली प्रतापगढ़ जिलों से आए संगीत प्रेमियों ने समारोह को उल्लास उमंग से भर दिया
कार्यक्रम प्रभारी मनीष जोशी के अनुसार संगीत प्रतियोगिता में कुल 60 से अधिक लोगों ने शिरकत की
जिसमें गजल,फिल्मी गीत, मुरकीया, शास्त्रीय गायन , स्वयं के वाद्य यंत्रों के साथ गायकी का प्रकटीकरण देखा गया
संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
गंधर्व द्वितीय महेंद्र कुमावत राजसमन्द, तृतीय स्थान शिक्षाविद डॉ प्रेमलता शर्मा रही विजेताओं को ट्रॉफी टीशर्ट पेन पगड़ी उपरणा शायराना उदयपुर परिवार की सदस्यता प्रदान की गई
इस अवसर पर निर्णायक पंडित रामकृष्ण बॉस ने प्रभाशाली भाव विभोर करने वाला स्वनिर्मित संतूर वादन प्रस्तुत किया जिसमें पूरा सभागार संगीत लहरियों में डूब गया जब फिल्मों गीतों पर संतूर वादन किया गया तो पूरा सभागार को गाने पर मजबूर कर दिया
राम कृष्ण बोस ने स्वयं तबला वादन करते हुए प्रचलित गायन शैली त्रिवट चतुरंग गायन का गायन जो राग मालकोश पर आधारित है सुनाकर सुधी श्रोताओं को आनंदित कर दिया
निर्णायक देवयानी सेनगुप्ता ने गुरदेव रवींद्रनाथ टैगोर के भजन आनंद लोक में मंगला लोक में विराजो सत्य
सुंदर गाया निर्णायक संगीतकार आभा सिरसीकर ने भजन प्रस्तुत कर भक्ति रस की सरिता बहा दी समारोह की अध्यक्षता कर रही डॉ सीमा सिंह ने फ़य्यास खा की संगत में ग़ज़लें पेश कर समारोह को ऊंचाइयां प्रदान की
प्रख्यात गज़ल गायक डॉ देवेंद्र सिंह हिरण ने प्रतिभागियों को गजल गायकी कर संगीत की सूक्ष्म बातों को साझा किया
बॉम्बे से आए संगीतकार मनोज पोरवाल ने गायकी की बारीकियों पर प्रायोगीक प्रस्तुति देकर नव गायकों को प्रेरणा दी
डॉ प्रेमलता शर्मा और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आंचलिया ने सुर लय ताल के संगम में मुक्तकों शायरी छंद दोहे के साथ संगीतमय प्रभावशाली संचालन किया
इस अवसर पर ब्रज मोहन वशिष्ठ ,डॉ देवेंद्र साहू ,दिव्यानी शर्मा निशित चापलोत ,ललित गोयल मंजूर हुसैन ,मनीष व्यास, लोकेश वैष्णव हेमंत सूर्यवंशी संतोष अग्रवाल , महेंद्र कुमावत , नीलम कौशल नरेश पवार, सी पी गंधर्व, पंकज वीरवाल एच डी कौशल , योगेश भट्ट ओम प्रकाश भट्ट अनिल नेभनानी,विष्णु वैष्णव अशोक परनामी ,सीमा वेद, ने प्रभाशाली संगीत गायकी प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी
21000 फीट कपड़े पर लिखा भारत की आजादी के इतिहास की ज्ञात अज्ञात घटनाओं और गुमनाम शहीदों की वीर गाथा के बारे में रिकॉर्ड होल्डर मनोज आंचलिया और डॉ सीमा वेद ने संभाग से आए प्रतिभागियों को जानकारी दी
कार्य क्रम समन्वयक ललित गोयल ने आभार व्यक्त किया!








Users Today : 35