


उदयपुर |दिनांक 21 अप्रैल 2026 |कंस्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाईजेशन के तत्वावधान में “इंडो अमेरिकन पब्लिक स्कूल” के प्रांगण में “सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं टीकाकरण” विषय पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. कृष्ण बिहारी बाड़ोलिया द्वारा विस्तृत जानकारी साँझा की गयी | डॉ बड़ोलिया ने बताया कि सरकार द्वारा 14 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए निःशुल्क टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।इस हेतु सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को इस पहल का लाभ लेते हुए सही समय पर टिका अवश्य लगवाए |
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ को सर्वाइकल कैंसर से बचाव, इसके कारण, लक्षण एवं रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही भविष्य में अधिक से अधिक बच्चों को इस निःशुल्क टीकाकरण से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में कंस्यूमर प्रोटेक्शन आर्गेनाईजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी ने अपने उद्बोधन में बताया कि HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण ही आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण बनता है, और इससे बचाव हेतु टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विस्तार से बताया कि 9 से 14 वर्ष की आयु में यह टीका सबसे अधिक प्रभावी होता है तथा समय पर टीकाकरण से भविष्य में कई गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।
शिविर के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ को सर्वाइकल कैंसर से बचाव, इसके कारण, लक्षण एवं रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही भविष्य में अधिक से अधिक बच्चों को इस निःशुल्क टीकाकरण से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर, विवेक दूलावत, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत झा, जिला अध्यक्ष प्रवीण नाहर, चिकित्सक संतोष शाक्य,जिला संयोजक,सुरेश पालीवाल एवं अशोक कटेजा का विशेष सहयोग रहा।
प्रिंसिपल डॉ. रीनिका राय द्वारा संगठन का आभार एवं धन्यवाद् दिया गया |








Users Today : 72