Home » उदयपुर जिला » मेवाड़ सालवी समाज उदयपुर ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाई

मेवाड़ सालवी समाज उदयपुर ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाई

मेवाड़ सालवी समाज उदयपुर की ओर से भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाई गई !

उदयपुर 14 अप्रैल 2026 को भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती पर यहां डॉक्टर अंबेडकर सर्किल उदयपुर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाई गई इसके पश्चात दोपहर में सालवी समाज के राष्ट्रीय कार्यालय खनिजनगर में भी बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके विचारों एवं उनके त्याग बलिदान एवं देश के प्रति किए गए योगदान को याद किया गया इस अवसर पर पूर्व सरपंच दलीचंद जी सालवी का ऊपरना ओड़ा कर बाबा साहब  एवं राष्ट्र संत कबीर साहब के साहित्य की 6 किताबें एवं पोस्टर भेटकर उनका स्वागत / सम्मान किया गया ।  माल्यार्पण के दौरान सालवी समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सालवी उदयपुर जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद्र सांचौरा , डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर श्री श्याम लाल जी सालवी ,विद्युत विभाग के एक्शन श्री ललित जी सालवी एवं इनकी धर्मपत्नी सहित रिटायर्ड JTO सर बाबूलाल सालवी, विनोद सालवी ,सौरभ सालवी, तेजपाल सालवी इत्यादि प्रमुख समाजसेवी द्वारा माल्यार्पण के दौरान एवं धूमधाम से अंबेडकर जयंती को मनाने के दौरान उपस्थित एवं सहयोग रहा   ।                  इस अवसर पर सालवी समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र साल्वी ने कहा कि देश  की शासन एवं प्रशासन व्यवस्था में जब तक दलित/ शोषितों समाज को अपना हक एवं भागीदारी नहीं मिल जाती तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा  बाबा साहब जो कारवां लेकर आए हैं उसे कारवा को आगे बढ़ाने का कार्य समाज के युवाओं को करना होगा  ।बाबा साहब ने शोषित समाज को देश में अपने हिस्सेदारी / भागीदारी के लिए प्रेरित किया था बाबा साहब अंबेडकर के संघर्ष के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे 32 डिग्रीयां एवं नौ भाषाओं के ज्ञान के साथ उन्होंने विश्व में अपने ज्ञान का लोहा मनवाया था इसी वजह से बाबा साहब अंबेडकर की भारत सहित अनेक देशों में उनकी प्रतिमाएं लगी हुई है एवं आज उनकी प्रतिमाओं पर देश-विदेश में माल्यार्पण कर धूमधाम से जयंती मनाई जा रही है ! इसी बात को ध्यान में रखते हुए दलित शोषित समाज को भी अपने काबिलियत के बल पर आगे आकर संघर्ष करना होगा तभी हम बाबा साहब के सपनों को पूरा कर पाएंगे माल्यार्पण के दौरान जय भीम -जय भारत -इंकलाब जिंदाबाद नारों के साथ युवाओं में जोश देखने को  मिला !

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?