Home » उदयपुर जिला » आसमान में घनघोर बादलो के साथ हुई जोर से बारिश

आसमान में घनघोर बादलो के साथ हुई जोर से बारिश

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)! मावली तहसील के समस्त गांव मावली ,  लदानी,  बोयना एवं आसपास के क्षेत्रों में तिसरे पहर में मेघ गरजने लगे । आसमान में चारों तरफ बादल मंडराने लगे।
देखते ही देखते घनघोर अँधेरा छा गया ।बादल गरजने लगे आकाशिय बिजली चमकने लगी ।रिमझिम- रिमझिम बारिश प्रारंभ हो गई ।किसानों में आगामी फसलों की तैयारी के लिए वर्षा वरदान साबित हो रही हैं । कुछ स्थानों पर ताल तल्लैया खाली पड़े हैं। उनके भरने की आस लगाए प्रतिक्षा कर रहे हैं।
भूमि में जलस्तर बहुत निचे होने के कारण वर्षा की कामना लगातार जारी है। दो दिन से लगातार बारिश से तालाबों में भी पानी नजर आने लगा !

Leave a Comment