Home » उदयपुर जिला » पेड़ों पर झूल रहे परिंदों के सुन्दर आशियान

पेड़ों पर झूल रहे परिंदों के सुन्दर आशियान

भींडर,(कन्हैया लाल मेनारिया ,बांसडा)!वल्लभनगर ,पक्षी के इन घोंसलों की बुनाई इतनी अच्छी होती है कि शिकारी पक्षी से इनके बच्चे रहते है पूरी तरह सुरक्षित भींडर उपखंड के कई गांवो में पेड़ पर दर्जनों की संख्या में लटके हुए बया पक्षियों के घोंसले न केवल देखने में अद्भुत लगते हैं, बल्कि ये पर्यावरणीय संतुलन का एक जीवंत प्रतीक भी है। हवा में झूलते इन कलात्मक घोंसलों को बया पक्षी बहुत ही बारीकी से बुनते हैं, वह इन्हें घास व पतली टहनियों और प्राकृतिक रेशों से तैयार करता है। मजेदार बात यह है कि यह घोंसले बरसात में पूरी तरह से वाटरप्रूफ भी होते हैं। बया पक्षी इन घोंसलों को इस प्रकार से डिजाइन करता है कि शिकारी पक्षी इनके बच्चों का शिकार नहीं कर सकता है। वर्षों बाद गांव में इतनी बड़ी संख्या में बयां पक्षी के घोंसले देखे गए हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि क्षेत्र में हरियाली बढ़ी है। रासायनिक दवाओं का प्रयोग कम हुआ है और पर्यावरण पहले से अधिक पक्षी मैत्री पूर्ण हो रहा है। क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों ने अपील की है कि इन घोंसलों को कोई है।नुकसान न पहुंचाएं और साथ ही यह भी आग्रह किया गया है कि ऐसे पेड़ों की कटाई से परहेज किया जाए ।

Leave a Comment