
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के कासोरिया ग्राम पंचायत के जासोरिया गांव स्थित निम्बडियामंड देवनारायण मंदिर परिसर मे रविवार को गुर्जर समाज सुधार कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक मे सर्व सम्मति से समाज मे फैली कुप्रथाओं बाल विवाह मृत्यु भोज मे अफीम का सेवन बंद करने मृत्यु भोज मे एक ही मिठाई बनाने तथा झगड़ा राशि तीन लाख पचपन हजार फिक्स किया है। साथ ही बच्चा बच्चियों के रिश्ते मे आपसी मन मुटाव होने पर माता पिता पुलिस केस ना करे ऐसे मामलों को समाज द्वारा समझाइस से निपटारा किया जायगा। समाजजनो सेे शिक्षा पर जोर देने पर बल दिया गया।
बैठक कर्नाटक के राजपाल थावरचंद गहलोत के o s d शंकर लाल गुर्जर के पिता रामनाथ डोई के मुख्य आतिथ्य में हुई। इस अवसर पर डोई ने कहा कि समाज मे सुधार होना जरुरी है। जिसके लिए हर गांव से 5,5,सदस्य बनने चाहिए।
समाज सुधार कमेटी के जिला अध्यक्ष नारायण लाल भाडाना ने कहा कुछ सामाजिक तत्व लोग है मीटिंग को बिगाड़ने का कम कर रहे। उनका ही समाज मे फैसला होगा।इस दौरान
रामप्रसाद गुर्जर बालू लाल जीवराज भोपाल गोपी लाल महावीर गोवर्धन लाल गोपाल लाल जीतू गुर्जर सहित बड़ी अन्य संख्या में समाज जन उपस्थित थे।








Users Today : 133