Home » धर्म » भींडर में मेवाड़ क्षेत्र का सबसे बड़ा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ

भींडर में मेवाड़ क्षेत्र का सबसे बड़ा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ

भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)! हिंदू समाज के तत्वाधान में मेवाड़ क्षेत्र का सबसे भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2025 शनिवार लालेश्वर एकलिंग नाथ महादेव भींडर उदयपुर रोड पर हुआ, जिसमें मेवाड़ के प्रमुख संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ   श्री श्री 1008ज्ञानानंद जी महाराज (खमनोर), श्री श्री 1008अनंत राम जी महाराज(बड़ी सादड़ी) , परमानंद जी महाराज, श्री 108 ईश्वर दास जी महाराज(सिहाड) सभी संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ। क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ऐसा दिव्य और भव्य कार्यक्रम मेवाड़ क्षेत्र में पहली बार हुआ । जिसमें करीब 51 से अधिक सुंदरकांड टोलिया ने भाग लिया जिसे सुनने के लिए श्रोताओ का जनसेलाब उमड पड़ा ,10 क्विंटल खीर के प्रसाद का भोग धराया गया , जिसे भंडारे के रूप में 15000 लोगों को वितरण किया गया, संतो ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी भक्तों पर पुष्प वर्षा की।

Leave a Comment