Home » भींडर » पीएचसी नीमडी एवं हींता में प्रैक्टिकल लैब हैंडहोल्डिंग एवं एएनएम कौशल विकास पहल प्रशिक्षण आयोजित

पीएचसी नीमडी एवं हींता में प्रैक्टिकल लैब हैंडहोल्डिंग एवं एएनएम कौशल विकास पहल प्रशिक्षण आयोजित

Oplus_16908288

भिंडर, जिला उदयपुर(राजस्थान)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ब्लॉक भिंडर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  नीमडी एवं हींता में प्रैक्टिकल लैब हैंडहोल्डिंग एवं एएनएम कौशल विकास पहल के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नीमड़ी इंचार्ज डॉ चंदन सिंह,
लेब टेक्नीशियन गजेंद्र चौबीसा,  एएनएम अनीता चौबीसा, उर्वशी श्रीमाली और हिता इंचार्ज डॉ गजराज शर्मा, लेब टेक्नीशियन सुमित मालव,  एएनएम सुमन , मीरा ने भाग लिया।

खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन आर्य ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एएनएम की तकनीकी दक्षता में वृद्धि करना, प्रयोगशाला संबंधी 9  जांचों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना रहा।

खण्ड कार्यक्रम अधिकारी निवेदिता जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान एएनएम को विभिन्न आवश्यक जांच प्रक्रियाओं, नमूना संग्रहण, जांच के दौरान सावधानियों, संक्रमण नियंत्रण, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन एवं जांच परिणामों के सही संधारण के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित उपस्वास्थ्य केंद्र स्तर पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने पर जोर दिया गया।

सीएमएचओ डॉ महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का कौशल संवर्धन कर ग्रामीण क्षेत्र की आमजनता को सुलभ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
प्रशिक्षण के माध्यम से एएनएम को अपने कार्यक्षेत्र में प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment