Home » उदयपुर जिला » तारा संस्थान में पेंशनर सम्मान समारोह आयोजित, मावली एवं फतहनगर के लगभग 50 पेंशनर्स का हुआ सम्मान

तारा संस्थान में पेंशनर सम्मान समारोह आयोजित, मावली एवं फतहनगर के लगभग 50 पेंशनर्स का हुआ सम्मान

उदयपुर। तारा संस्थान, उदयपुर में राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा मावली एवं फतहनगर के संयुक्त तत्वावधान में 26 अक्टूबर को पेंशनर सम्मान समारोह का आयोजन आनंद वृद्धाश्रम परिसर में किया गया। समारोह में मावली एवं फतहनगर क्षेत्र के लगभग 50 पेंशनर्स को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि रामेश्वर विजयवर्गीय, पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य, मावली ने की। विशिष्ट अतिथियों में ओंकारलाल चितारा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, अशोक शुक्ला, पूर्व समाज कल्याण विभाग अधिकारी, उदयपुर तथा शंकरलाल शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक उपस्थित रहे।

तारा संस्थान की संस्थापक कल्पना गोयल ने सभी अतिथियों एवं पेंशनर्स का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने संस्थान की गतिविधियों एवं समाजसेवा के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान वरिष्ठजनों की सेवा, देखभाल एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

संस्थान द्वारा उदयपुर में चार आश्रमों के साथ-साथ काशी, वाराणसी एवं प्रयागराज में भी आश्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन आश्रमों के माध्यम से वरिष्ठजनों को निःशुल्क सेवाएँ प्रदान की जाती हैं। संस्थान का उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन, देखभाल एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

मुख्य अतिथि रामेश्वर विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सेवा कार्यों से जुड़कर अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान देना चाहिए। वरिष्ठजनों की सेवा एवं सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने तारा संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बसंत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि तारा संस्थान बुजुर्गों की सेवा एवं देखभाल के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, सहयोग एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में मावली एवं फतहनगर क्षेत्र के लगभग 50 पेंशनर्स को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्थान की संस्थापक कल्पना गोयल को उनकी उपलब्धियों के लिए बसंत कुमार त्रिपाठी, मदनलाल माहेश्वरी, शंकरलाल शर्मा ने शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया । इस आयोजन को सफल बनाने में आरती चितौड़ा,रेणु नागर, दिव्या भटनागर, प्रकाश पटेल, शारदा सालवी एवं राजकुमार ममेघवाल , सतीश ने सक्रिय योगदान दिया ।इस अवसर पर आवासीय बुजुर्ग रामचंद्र कुमावत एवं विलियम ने मधुर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समा बांध दिया । अंत में स्नेह भोज का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के अंत में तारा संस्थान के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने संस्थान की गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा वरिष्ठजनों की सेवा में सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment